Visitors online: 001

तमिलनाडु के किसानों ने यूरिन पीकर विरोध जताया, कर्ज माफी की है मांग

Home » Headlines

जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के किसानों ने शनिवार को यूरिन पीकर विरोध जताया। ये लोग PMO के बाहर न्यूड प्रोटेस्ट भी कर चुके हैं। बता दें कि सूखे के चलते कर्ज के बोझ में दबे 100 किसान यहां 14 मार्च से प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
प्रोटेस्ट कर रहे किसानों में कई महिलाएं भी हैं। किसानों का कहना है कि हम पीएम का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ये सारी कोशिशें कर रहे हैं। इससे पहले किसानों ने प्रोटेस्ट के दौरान घास खाई और साड़ियां पहनकर भी विरोध जताया।
 
इसके अलावा आत्महत्या करने वाले किसानों के स्कल लेकर भी प्रोटेस्ट किया। उनका कहना है कि सूखे की वजह से हुए नुकसान के लिए सरकार मुआवजा दे और कर्ज भी माफ किया जाए। तमिलनाडु सरकार ने भी केंद्र से 40 हजार करोड़ रुपए किसानों के लिए मांगे हैं। उधर, केंद्र ने मदद के लिए 1700 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links